BCA मेंस टी-20 ट्रॉफी: अररिया ने किशनगंज को 60 रनों से हराया।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत खेले गए लीग मुकाबलों में अररिया बनाम किशनगंज (यशवना स्पोर्ट्स ग्राउंड विक्रम, पटना ) मैच में अररिया ने 60 रनों से जीत दर्ज की।
अररिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन बनाया। बल्लेबाजी में राजा बाबू ने 33 रन, श्रवण कुमार ने 27 रन और अक्षय विश्वास ने 21 रनों की पारी खेली।किशनगंज की गेंदबाजी में मनु गोयल को दो विकेट मिला तथा आकाश अमीर इनाम और तबरेज को एक-एक विकेट।

किशनगंज में 17.2 ओवर में 10 विकेट पर 124 रन बनाया बल्लेबाजी में आलोक अमन 27 रन तो शांति यादव 38 रन तथा आकाश जाने 18 रन बनाया।अररिया की गेंदबाजी में नवनीत कृष्ण और श्रवण कुमार को तीन-तीन विकेट मिला तथा उत्तम को दो विकेट एवं अमन कुमार और अमन राज को एक-एक विकेट।
Share News:



Post Comment