BCA मेंस टी-20 ट्रॉफी : खगड़िया ने सुपौल को 3 विकेट से हराया।
पटना : सुपौल बनाम खगड़िया ( मोईन उल हक़ स्टेडियम पटना ) मैच बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत खेले गए लीग मुकाबलों में खगड़िया ने 3 विकेट से जीत दर्ज की।
सुपौल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट पर 158 रन बनाया। बल्लेबाजी में जयवर्धन ने 55 रन बनाया जिसमें 7 चौके और एक छक्के शामिल रहे। सुशांत मिश्रा ने 27 रन तथा गुलशन कुमार ने 26 रनों की पारी खेली।

खगड़िया की गेंदबाजी में मोहम्मद हसनैन अहमद ने 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट चटकाए तथा कुंदन निषाद को तीन विकेट मिला एवं गोलू कुमार को दो विकेट तथा अनिकेत को एक।
खगड़िया ने 19.3 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन बनाया बल्लेबाजी में केश्वर विशाल 38 रन, विश्वा प्रिया ने नाबाद 30 रन और हर्षित आनंद ने 28 रन बनाया।सुपौल की गेंदबाजी में अनमोल कुमार को तीन विकेट मिला तथा गुलशन, शोभित, सुशील और मोहम्मद शहजादा को एक-एक विकेट।
Share News:




Post Comment