Loading Now
×

मधुबनी जिला क्रिकेट लीग में नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब, नारायनपट्टी 70 रन से जीता।

मधुबनी:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा मधुबनी जिला क्रिकेट लीग सत्र 2024 – 25 का तीसरा मैच डायमंड रेड क्रिकेट क्लब, पंडौल और नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब, नारायनपट्टी के बीच खेला गया।

आज का मैच में नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्णायकों के द्वारा 35 ओवर का मैच करवाने का निर्णय लिया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 31 ओवर खेलकर अपने सभी विकेट खोकर 231 रन बनाया। बल्लेबाजी में कैलाश यादव ने 9 रन, राजीव कुमार ने 4 रन, अतुल प्रकाश ने 11 रन, पिंटू कुमार ने 6 रन, रंजन ने 90 रन, आशुतोष सिंह ने 51 रन, अमरेन्द्र राय ने 16 और दीपक कुमार ने नाबाद 8 रन बनाया।

वहीं गेंदबाजी में डायमंड रेड क्रिकेट क्लब की ओर से आयुष कुमार ने 49 रन देकर 3 विकेट, मोनू कुमार ने 34 रन देकर 3 विकेट, विजय कुमार ने 51 रन देकर 2 विकेट और मो कैफील तथा संकमा ने एक एक विकेट लिये।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी और 231 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डायमंड रेड क्रिकेट क्लब, पंडौल ने 33 ओवर खेल कर अपने सभी 10 विकेट खोकर 161 रन ही बना सकी।

डायमंड रेड की ओर से बल्लेबाजी मे अंकित कुमार ने 15 रन, विजय कुमार ने 28 रन, क्षितिज ने 47 रन, आयुष कुमार ने 49 रन, मो कैफील ने 5 रन और रवि सिंह ने 3 रन बनाये।

गेंदबाजी में नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब की ओर से दीपक कुमार ने 38 रन देकर 3 विकेट, आशुतोष सिंह ने 39 रन देकर 2 विकेट, अमरेन्द्र राय ने 18 रन देकर 3 विकेट और रंजन कुमार ने 28 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।

आज का मैन ऑफ द मैच रंजन कुमार को निर्णायक जयशंकर के हाथों प्रदान किया गया।आज के मैच के निर्णायक ब्रजेश कुमार मिश्रा और जयशंकर कुमार थे।कल का मैच टाउन क्रिकेट क्लब रेड, मधुबनी और फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब, उमगांव के बीच खेला जायेगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment