Loading Now
×

पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में स्टार क्रिकेट क्लब विजयी

पश्चिमी चंपारण : जिला क्रिकेट लीग 2024-25 मे आज का मैच स्टार क्रिकेट क्लब और शिवांश क्रिकेट क्लब के बीच बडा रमना स्थित अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के मैदान पर खेला गया।

शिवांश क्रिकेट क्लब के कप्तान धनंजय कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया‌ शिवांश क्रिकेट क्लब की ओर से श्रीजीत ने 11 रन बनाए और उनका कोई और बल्लेबाज साथ न दे सके और पूरी टिम 47 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई स्टार क्रिकेट क्लब के तरफ से आयुष कुमार ने 7 ओवर 17 रन देकर 6 विकेट और मनोज ने 6 ओवर 12 रन देकर 2 विकेट लिए।

जवाब में उतरी स्टार क्रिकेट क्लब के तरफ से अनुभव कुमार ने 20 रन और मोहित ने 15 रन बनाए और स्टार क्रिकेट क्लब ने 48 रन बना कर इस मैच को 8 विकेट से जीता ,शिवांश क्रिकेट क्लब की तरफ से साद ने 2 ओवर 8 रन देकर 1 विकेट शाहनवाज ने 0.2 ओवर 1 रन देकर 1 विकेट लिए

,आज का मैन ऑफ द मैच आयुष कुमार को दिया गया आयुष ने गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर मे 17 रन देकर 6 विकेट लिए ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment