अररिया जिला क्रिकेट लीग में नरपतगंज क्रिकेट क्लब 19 रनों से जीता
अररिया : स्थानीय अररिया कॉलेज स्टेडियम मे 34वाँ भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग ( कॉनसम ट्रॉफी ) का 10 वाँ मैच अररिया डिफेंडर और नरपतगंज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया ।
अररिया डिफेंडर ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।नरपतगंज क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर मे सभी विकेट खोकर 213 रन का अच्छा स्कोर खड़ा कर दिया ।नरपतगंज क्रिकेट क्लब की तरफ से खेलते हुए जयंत ने 58 रन, अरमान ने 23 रन और कुश ने 22 रन का योगदान अपने टीम को दिया ।अररिया डिफेंडर के तरफ से गेंदबाजी करते हुए बद्रुज़मा ने 3 विकेट, फ़ौजान ने 2 विकेट और अशरफ ने 2 विकेट चटकाए।

वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी अररिया डिफेंडर की टीम 30 ओवर मे 10 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 194 रन ही बना पाई । अररिया डिफेंडर की तरफ से खेलते हुए फ़ौजान ने 42 रन, और अमन ने 33 रन तथा बद्रुज़मा ने 22 रन का योगदान दिया । नरपतगंज क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जयंत ने 2 विकेट, मिथिलेश ने 2 विकेट और रौनक ने 2 विकेट चटकाए ।
इस तरह से यह मैच नरपतगंज क्रिकेट क्लब ने 19 रन से जीत दर्ज की।आज के मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार नरपतगंज क्रिकेट क्लब के जयंत को दिया गया । इस मैच में अंपायर की भूमिका में अनामी शंकर तथा गुलशन थे।
इस अवसर जिला क्रिकेट संघ के लीग कन्वेनर तनवीर अलम, उपाध्यक्ष श्री चांद आजमी, संयुक्त सचिव श्री अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष श्री अमित सेनगुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य श्री सत्येंद्र नाथ शरण, परवेज आलम, विवेक प्रकाश, सरवन और ग्राउंड्स मैन राजेश आदि मौजूद थे।
कल का मैच इंडस स्पॉटिंग क्लब ए अररिया और एफ सी ए बी फारबिसगंज की बीच खेला जाएगा ।



Post Comment