मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में विंध्यवासिनी फाउंडेशन ने सुस्ता सीसी को 80 रनों से हराया
- विंध्यवासिनी फाउंडेशन के अहान यादव को उनके शानदार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया
मुजफ्फरपुर: जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज खेले गए मैच में विंध्यवासिनी फाउंडेशन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 8 विकेट खोकर 231 रनों का विशाल योग खड़ा किया जिसमें विंध्यवासिनी फाउंडेशन के तरफ से आह्वान यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 118 रनों की शतकीय पारी खेली वहीं अमन ने 17 राहुल ने 19 एवं शुभम ने 27 रन अपनी टीम के लिए बनाए।
गेंदबाजी में सुस्ता क्रिकेट क्लब के तरफ से अंकित ने दो पूर्णेन्दु ने दो धीरज ने दो एवं सुमंत ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।जवाब में खेलने उतरी सुस्ता क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 24 ओवर में सभी विकेट खोकर 151 रन ही बना सकी जिसमें सुस्ता क्रिकेट क्लब के तरफ से सुमंत ने 35 अनिकेत ने 23 एवं नीरज ने 10 रन अपनी टीम के लिए बनाए।

विंध्यवासिनी फाउंडेशन के तरफ से गेंदबाजी में अमन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके वहीं अहान ने दो शुभम ने दो एवं कुंदन ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के मैन ऑफ द मैच विंध्यवासिनी फाउंडेशन को अहान यादव को दिया गया ।आज के अंपायर रवि कुमार एवं अविनाश कुमार थे वही स्कोर अभिषेक कुमार थे।



Post Comment