चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट में कुमौदी इलेवन विजयी
पटना, 1 दिसंबर। श्रीराम खेल मैदान पर चल रहे चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट में कौमुदी इलेवन ने लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट को 8 विकेट से हराया।
कुमौदी इलेवन ने टॉस जीता और लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट को बैटिंग का न्योता दिया। दस ओवर में सभी विकेट खोकर 30 रन बनाये। आयुष ने 5, प्रत्यूष ने 2 रन बनाये। कान्हा ने 18 रन देकर 3 और हरि ओम ने 12 रन देकर 3 विकेट चटकाये।

जवाब में कुमौदी इलेवन की टीम 8 ओवर में दो विकेट पर 31 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। आदित्य ने 7 और दिव्यांशु ने 6 रन बनाये। आयुष ने 15 रन देकर 2 विकेट चटकाये। हरि ओम को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।



Post Comment