पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब 121 रनों से जीता
पश्चिमी चंपारण : जिला क्रिकेट लीग 2024-25 मे आज का मैच डायनेमिक क्रिकेट क्लब और द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब के बीच बडा रमना स्थित अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के मैदान पर खेला गया।
द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब के कप्तान राजवीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब की ओर से ओम ने 57 रन और आयुष ने 25 रन बनाए और पूरी टिम 154 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई , डायनेमिक क्रिकेट क्लब के तरफ से बेलाल ने 7.1 ओवर 25 रन देकर 4 विकेट और अंकित ने 7 ओवर 15 रन देकर 3 विकेट लिए।

जवाब में उतरी डायनेमिक क्रिकेट क्लब के तरफ से किसी बल्लेबाज ने स्कोर नहीं किया और पूरी टीम 34 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई और द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब ने इस मैच को 121 रन से जीता ,द्रोणाचार्य क्रिकेट क्लब की तरफ से विशाल ने 5 ओवर 11 रन देकर 5 विकेट और राजवीर ने 5 ओवर 12 रन देकर 2 विकेट लिए।
आज का मैन ऑफ द मैच विशाल को दिया गया विशाल ने गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर मे 11 रन देकर 5 विकेट लिए । कल अभिमन्यु क्रिकेट क्लब और बेतिया क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला होगा
Share News:



Post Comment