Loading Now
×

आशुतोष नन्दन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग- 2024- 25 का शुभारंभ

  • नवाब हाई स्कूल के ग्राउंड में 12 जनवरी को जिला क्रिकेट लीग का फाइनल मैच होगा।
  • बिहार क्रिकेट एशोसिएशन के कोषाध्यक्ष दिवंगत आशुतोष नन्दन सिंह उर्फ आशु-दा को दी गई श्रद्धांजलि।
  • उद्घाटन मैच में भारती क्रिकेट क्लब ने द रॉक पैंथर्स को 131 रनों से हराया । अर्द्धशतकीय पारी और 3 विकेट लेकर नीरज बने मैन ऑफ द मैच

शिवहर : श्री नवाब उच्चतर विद्यालय में लगभग डेढ़ महीना तक चलने वाले आशुतोष नन्दन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2024- 25 का नगर सभापति राजन नंदन सिंह एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया गया है।

लगभग डेढ़ महीना तक आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2024-25 में शिवहर जिला क्रिकेट संघ से पंजीकृत 16 क्लब की टीम के करीब 350 खिलाड़ी भाग लेंगे ‌।

गौरतलब हो कि आशुतोष नन्दन सिंह उर्फ आशु-दा के निधन के पूर्व विगत वर्षों में उनके दादा लोकप्रिय मुखिया स्वर्गीय जगदीश नन्दन सिंह के नाम से शिवहर जिला में क्रिकेट लीग का आयोजन होता रहा था।

लीग के उद्घाटन कार्यक्रम शुभारंभ होने से पूर्व आशुतोष नन्दन सिंह उर्फ आशु-दा को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई।

उक्त अवसर पर शिवहर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष व दिवंगत आशुतोष नन्दन सिंह के पिता गिरीश नन्दन सिंह “प्रशांत”, लोजपा जिलाअध्यक्ष विजय पांडे, भाजपा नेत्री डॉक्टर नूतन माला सिंह,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भाजपा जिला महामंत्री राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी, नवाब हाई स्कूल के भू-दाता कुमार पद्माकर, पूर्व मुखिया कुअमा संजय कुमार वर्मा डब्बू जी, डी ए वी स्कूल के प्रिंसिपल श्री रणधीर सिंह, जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष सुमित कुमार वर्मा उर्फ दिपू वर्मा इत्यादि मौजूद रहे।

शिवहर क्रिकेट एसोसिएशन संघ के जिला सचिव नवीन कुमार ने बताया कि जिला क्रिकेट लीग क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए कैरियर की पहली सिढी है, जहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाङियों का चयन अंतरजिला प्रतियोगिताओं के लिए ओता है, जहां से वे स्टेट टीम फिर इंडिया टीम और IPL तक पहुंच सकते हैं।

मौके पर शिवहर क्रिकेट संघ के अन्य पदाधिकारीगण सुरेश सिंह ,अनिल झा, प्रशांत कुमार‌ प्रभाकर,अजीत कुमार सिंह, मो महफूज आलम, आदित्य, विकास भारती, प्रिंस, मो जहांगीर, पूर्व क्रिकेटर लोकनाथ मिश्र, संजय श्रीवास्तव, मुरलीधर श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों ने आज पहले दिन के मैच का आनंद लिया।

आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारती क्रिकेट क्लब ने 202 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करती हुई द रॉक पैंथर्स की पूरी टीम 71 रनों पर ऑल आउट हो गयी ।

कल जिला क्रिकेट लीग का दूसरा मैच मां भवानी एवं यंग स्टार के बीच खेला जाएगा ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment