अररिया जिला क्रिकेट लीग में एमएससीसी ने एंबीशन सीसी को 127 रनों से हराया
अररिया : स्थानीय अररिया कॉलेज स्टेडियम मे 34वाँ भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग ( कॉनसम ट्रॉफी ) का 23 वाँ मैच एमएससीसी, फारबिसगंज और एंबीशन क्रिकेट क्लब, जोकीहाट के बीच खेला गया ।
एंबीशन ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।एमएससीसी बल्लेबाजी करते हुए 26.2 ओवर मे अपना 10 विकेट खोकर 237 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया ।एमएससीसी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शिवम् सिंह ने 60 रन, राजा बाबू ने 46 रन और सनावर ने 26 रन का योगदान अपने टीम को दिया ।एंबीशन के तरफ से गेंदबाजी करते हुए गुलज़ार ने 4 विकेट, नुरुल्लाह ने 2 विकेट और फिरोज ने 1 विकेट चटकाए।

वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी एंबीशन की टीम 21 ओवर मे 10 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 110 रन ही बना पाई ।एंबीशन की ओर से खेलते हुए हामिद ने 45 रन और गुलज़ार ने 22 रन और इमरान ने 14 रन का योगदान अपनी टीम को दिया ।एमएससीसी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राजा बाबू ने 2 विकेट, दीपक देव ने 2 विकेट और नवनीत ने 2 विकेट चटकाए ।इस तरह से यह मैच मे एमएससीसी ने 127 रन से जीत कर अपने नाम किया ।
आज के मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार एमएससीसी फारबिसगंज के राजा बाबू को दिया गया । आज के मैच में अंपायर की भूमिका में अनामी शंकर और अश्वनी कुमार थे।
इस अवसर जिला क्रिकेट संघ के लीग कन्वेनर तनवीर अलम, उपाध्यक्ष श्री चांद आजमी, कार्यकारी सचिव सुनील कुमार, संयुक्त सचिव श्री अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष श्री अमित सेनगुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य अशोक मिश्रा, अश्वनी कुमार, और ग्राउंड्स मैन राजेश आदि मौजूद थे।
कल का मैच
इंडस स्पॉटिंग क्लब बी और एसीए येलो के बीच खेला जाएगा ।



Post Comment