Loading Now
×

अखिलेश मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट में वाईसीसी की शानदार जीत

पटना, 3 दिसंबर। स्थानीय क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी ग्राउंड) पर चल रहे अखिलेश मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार यानी 3 दिसंबर को खेले गए मैच में वाईसीसी ने जगुआर यूनाइटेड को 216 रन के भारी अंतर से पराजित किया।

वाईसीसी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में 2 विकेट पर 270 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में जगुआर यूनाइटेड की टीम 11.1 ओवर में 54 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के अनुराग को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

वाईसीसी : 25 ओवर में दो विकेट पर 270 रन, अनुराग 52, मोहित 43, पवन 22, यश 1/30, हिमांशु 1/38,

जगुआर यूनाइटेड : 11.1 ओवर में 54 रन पर ऑल आउट राजवीर 4, आदित्य नाबाद 3, यश 3, अनुराग 5/5, अनिकेत 2/5, नवीन 2/4

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment