बिहार अंडर -16 टीम में विजय मर्चेंट ट्रॉफी में मधेपुरा जिले के ओंकार कुमार का चयन।
मधेपुरा: जिला के अंडर-16 खिलाड़ी बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज ओंकार कुमार का चयन बिहार अंडर-16 टीम में विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए हुआ है। जिसका पहला मैच 6 से 8 दिसम्बर तक उड़ीसा के कटक में खेला जायेगा।
ओंकार कुमार का बिहार अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन होने से मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ सहित जिले के क्रिकेट प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि मधेपुरा प्रखंड के महेसुआ गाँव निवासी किसान पिता विजय कुमार तथा माता गुड़िया देवी के पुत्र हैँ।

पिता विजय कुमार ने बताया की वर्तमान में मधेपुरा के जयप्रकाश नगर वार्ड नं -06 में दीदी के यहां रह कर क्रिकेट खेलते थे। ओंकार कुमार ने 7 वर्ष के उम्र में ही बीएन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी के देखरेख में क्रिकेट के गुण सीखना शुरू कर दिया था। गतवर्ष बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित घरेलु सत्र में श्यामल सिन्हा अंडर-16 राज्यस्तरीय टूर्नामेंट में मधेपुरा जिला की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था जिसका नतीजा है आज बिहार टीम मे स्थान मिला है।
ओंकार कुमार को बचपन से ही क्रिकेट से प्रेम रहा है जिसका नतीजा हैं की आज बिहार अंडर- 16 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। चयन के उपरांत मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भानु प्रताप, उपाध्यक्ष बबिता कुमारी, सचिव राजीव शर्मा , संयुक्त सचिव अंगद कुमार यादव, कोषाध्यक्ष गौरीशंकर “टुनटुन”, कल्ब प्रतिनिधि त्रिलोक नारायण,पूर्व संयुक्त सचिव संजीव कुमार “बंटू”,पूर्व कोषाध्यक्ष संतोष कुमार झा,पूर्व अध्यक्ष भारत भूषण, अमित आनंद,अमित कुमार आनंद, आलोक कुमार, अजहरुद्दीन, मधेपुरा जिला कबड्डी संघ के पूर्व सचिव अरुण कुमार सहित अन्य ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें और बधाई दी है।
मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के समस्त पदाधिकारियों ने बिहार क्रिकेट संघ के समस्त पदाधिकारियों सहित अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी को धन्यवाद दिया है।



Post Comment