Loading Now
×

जहानाबाद जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में राइजिंग क्रिकेट क्लब विजयी

जहानाबाद:  जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में आज का मैच श्री राम क्रिकेट क्लब और राइजिंग क्रिकेट क्लब के बीच गोविन्दपुर अंजनी स्टेडियम में खेला गया।

श्री राम क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 7 विकेट पे 126 रन बनाए। जिसमें कृष्णा राज ने 28 रन और शौर्य सिंह ने 26 रन बनाए।राइजिंग क्रिकेट क्लब की ओर से विकाश कुमार ने 6 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए।

जवाब में राइजिंग क्रिकेट क्लब की टीम ने 20वें ओवर में 6 विकेट पर 128 रन बनाकर मैच को आसानी से 4 विकेटों से जीत लिया।राइजिंग क्रिकेट क्लब की ओर से कप्तान इशांत ने सर्वाधिक 30 रन , अनय कुमार ने 24 , छोटू गुप्ता ने 22 रनों की पारी खेली।श्री राम क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में कृष्णा राज ने 4 ओवर में 15 रन खर्च कर 2 विकेट प्राप्त किए।

जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में कल गोविंदपुर अंजनी स्टेडियम में Nycc और लगान क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जायेगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment