सीएबी अखिलेश मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट के फाइनल में
पटना, 6 दिसंबर। क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) की टीम ने जगुआर क्रिकेट एकेडमी को 9 विकेट से हरा कर अखिलेश मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
टॉस जगुआर क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। जगुआर क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 25 ओवर में 6 विकेट पर 140 रन बनाये।

जवाब में सीएबी ने 20 ओवर में 1 विकेट पर 141 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। भारतीय रिज़र्व बैंक पटना के (महाप्रबंधक) प्रभात कुमार, राजीव रंजन (प्रबंधक) तथा रणजी खिलाड़ी कमलेश सिंह ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। शिवम सम्राट को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
संक्षिप्त स्कोर
जगुआर क्रिकेट एकेडमी : 25 ओवर में 6 विकेट पर 140 रन, कनीस 27, पृथ्वी 25,राकेश 19, शिवम सम्राट 3/27, अमन 2/22, शौकत अली 1/25
सीएबी : 20 ओवर में 1 विकेट पर 141 रन, शिवम सम्राट 44, रिषित 29, अनीत 25, पृथ्वी 1/18



Post Comment