रेखा राय मेमोरियल पटना जिला जूनियर फुटबॉल लीग में दोनों मुकाबले गोलरहित बराबरी पर छूटा
पटना, 6 दिसंबर। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में स्थानीय संजय गांधी स्टेडियम में खेली जा रही रेखा राय पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग के अंतर्गत शुक्रवार को खेला गया दो मैच गोल रहित बराबरी पर छूटा।
पहला मैच पीवाईएफसी बनाम संभावना एफसी, बाढ़ के बीच खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के खिलाफ गोल करने के पूरे प्रयास किये पर सफलता हाथ नहीं लगी। मैच में संभावना एफसी, बाढ़ के यशराज और राकेश कुमार को पीला कार्ड दिखाया गया। संभावना एफसी,बाढ़ के पीयूष कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहम्मद वाजिउद्दीन के द्वारा दिया गया।

दूसरा मुकाबला जूनियर शुक्ला एफए बनाम दूजरा एफसी के बीच खेला गया। यह मैच 0-0 की बराबरी पर छूटा। इस मैच में दूजरा एफसी के साहिल कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार पटना के पूर्व महापौर श्याम बाबू राय ने प्रदान किया। मैच के रेफरी किशन कुमार, मोहन कुमार, सुनील और शुभम कुमार थे।
7 दिसंबर का मैच
उर्जा टर्फ एकेडमी बनाम संत माइकल हाईस्कूल एफसी (अपराह्न 02:00 बजे)
Share News:



Post Comment