अररिया जिला क्रिकेट लीग में एमएससीसी,फारबिसगंज 195 रनों से जीता
अररिया : स्थानीय अररिया कॉलेज स्टेडियम मे 34वाँ भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग ( कॉनसम ट्रॉफी ) का 31 वाँ मैच एमएससीसी फारबिसगंज और इंडस स्पॉटिंग क्लब ए के बीच खेला गया ।
एमएससीसी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।एमएससीसी बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर मे 7 विकेट खोकर सिर्फ 291 रन का स्कोर खड़ा किया।एमएससीसी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए दीपक देव ने 66 रन मनीष ने नाबाद 50 रन और कुमार सात्विक ने 44 रन का योगदान अपने टीम को दिया ।इंडस ए के तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमन विजय ने 3 विकेट, करण ने 2 विकेट और एहतेशाम ने 1 विकेट चटकाए।

वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी इंडस ए की टीम 23.1 ओवर मे 10 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 96 रन ही बना पाई ।इंडस ए की ओर से खेलते हुए करण ने 20 रन, अदनान ने 18 रन और प्रियांशु ने 15 रन का योगदान अपनी टीम को दिया।एमएससीसी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नवनीत ने 3 विकेट, शाहनवाज ने 2 विकेट और जितेंद्र ने 2 विकेट चटकाए ।
इस तरह से यह मैच मे एमएससीसी, फारबिसगंज ने 195 रन से जीत कर अपने नाम किया ।आज के मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार एमएससीसी के दीपक देव को दिया गया । आज के मैच में अंपायर की भूमिका में निशार अहमद और अमन यादव थे।
इस अवसर जिला क्रिकेट संघ के लीग कन्वेनर तनवीर अलम, उपाध्यक्ष श्री चांद आजमी, कार्यकारी सचिव सुनील कुमार, संयुक्त सचिव श्री अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष श्री अमित सेनगुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य अशोक मिश्रा, अश्वनी कुमार, मनीष कुमार मन्नू और ग्राउंड्स मैन राजेश आदि मौजूद थे।
कल का मैच
डीसीए येलो और अररिया डिफेंडर क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा ।



Post Comment