सीतामढ़ी 53वां जिला स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया क्रिकेट मैच आयोजन
सीतामढ़ी : 53 वां जिला स्थापना दिवस के अवसर पे जिला प्रशासन के द्वारा U-19 खिलाड़ियों का क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार तिवारी के गेंद पर जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय ने बल्लेबाजी करके किया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री मनन राम , प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय प्रशाखा श्री विकाश कुमार, खेल पदाधिकारी श्री बिरजू दास,नज़रत उपसमाहर्ता श्री प्रकाश कुमार ,स्पोर्ट्स प्रमोटर्स श्री श्याम किशोर प्रसाद उपस्थित थे।

डीसीए के कप्तान वैभव मिश्रा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जिसमें उन्होंने निर्धारित 15 ओवर में राघव के 32 अफजल के 23 और मनमोहन के 18 के बदौलत टीम ने 115 रन का स्कोर खड़ा किया,लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीसी की टीम महज 96 रन पे ऑल आउट हो गई जिसमें उमर ने 28 और छोटू ने 21 रन का योगदान दिया। डीसीए के तरफ से तात्या ने 3 ,सूरज ने 2 , निशांत और वैभव ने 1-1 विकेट लिया ।
इस प्रकार डीसीए ने इस मुकाबले को 19 रनों से जीत लिया। मैच का प्लेयर ऑफ द मैच तात्या को चुना गया। मैच का संचालन संयोजक विवेक कुमार ने करवाया वही पुरस्कार वितरण स्पोर्ट्स प्रमोटर श्री श्याम किशोर प्रसाद ने किया।
Share News:



Post Comment