Loading Now
×

पटना,सिवान,बेगूसराय,नवगछिया,मुजफ्फरपुर,वैशाली व मधेपुरा क्वार्टर फाइनल में

  • पटना,सिवान,बेगूसराय,नवगछिया,मुजफ्फरपुर,वैशाली व मेजबान मधेपुरा राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में
  • नेपाल बॉल बैडमिंटन टीम का भव्य स्वागत

मधेपुरा : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में मधेपुरा जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा कामेश्वर मध्य विद्यालय परमानपुर मधेपुरा में खेली जा रही शहीद कैप्टन आशुतोष मेमोरियल 31वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में पूल ए से सिवान व मधेपुरा, पुल बी से नवगछिया व एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी, पूल सी से बेगूसराय व वैशाली, पूल डी से पटना व मुजफ्फरपुर ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

जबकि महिला वर्ग के महत्वपूर्ण लीग मुकाबले में वैशाली ने पूर्वी चम्पारण 35-24, 35-29 से, बेगूसराय ने बाढ़ को 35-22, 35-26 से हराया। चैंपियनशिप में खेलने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित नेपाल बॉल बैडमिंटन टीम ( पुरूष व महिला ) का परमानंदपुर स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचने पर सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक प्रकाश रंजन के नेतृत्व में फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

नेपाल की टीम के साथ नेपाल बॉल बैडमिंटन महासंघ के अध्यक्ष संजय कुमार यादव व मैनेजर सीता यादव भी आयें हैं। बिहार व नेपाल के बीच आमंत्रण प्रतियोगिता के मैच पुरुष व महिला दोनों वर्गों में खेले जायेंगे।

दूसरे दिन के खेल की शुरूआत में बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर व संयुक्त सचिव राकेश रंजन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर आयोजन अध्यक्ष नरेंद्र चन्द्र नवीन, दीपक सिंह कश्यप, अमर आहूजा, संतोष शर्मा, रवि रंजन कुमार, सतीश कुमार, रामबाबू सिंह, एचएम सुभाषचंद्र, संजय भारती, ओमप्रकाश झा, सुमन यादव, रूपक प्रकाश रंजन, आशीष कुमार सहित  खेलप्रेमी उपस्थित थे।

पुरूष वर्ग के महत्वपूर्ण लीग मुकाबले में नवगछिया ने भागलपुर को 35-12 35-20 से, बांका ने गया को 35-12, 35-16 से, नवगछिया ने गया को 35-16, 35-20 से, बांका ने भागलपुर को 35-9, 35-15 से, गया ने भागलपुर को 35-24, 35-30 से, किलकारी ने मुजफ्फरपुर को 35-15, 35-25 से, पटना ने सुपौल को 35-17, 35-25 से, किलकारी ने पटना को 35-20, 35-25 से, बेगूसराय में बाढ़ को 35-17, 35-18  से बाढ़ ने दरभंगा को 35-30, 35-32 से, बेगूसराय ने दरभंगा को 35-14, 35-20 से, बेगूसराय ने वैशाली को 35-25, 35-30 से, सिवान ने मधेपुरा को 35-9, 35-15 से, पूर्वी चंपारण ने सारण को 35-27, 35-25 से, सिवान ने पूर्वी चंपारण को 35-20, 35-25 से, पूर्वी चंपारण ने मधेपुरा को 35-30, की35-29 से हराया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment