Loading Now
×

शिवहर जिला क्रिकेट लीग में माना के पंजे से स्टार सीसी 27 रनों से जीता ।

शिवहर : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2024-25 सिनियर डिविजन के 23वें मुकाबले में आज सुबह टॉस जीतकर स्टार क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

टीम ने 29.5 ओवर में 192 का स्कोर खङा किया। शिवम ने 51 और आयुष ने 36 रनों की पारियां खेली।गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब की ओर से समर मुरारी ने 3, हर्ष प्रकाश और फरहान खान ने 2-2 विकेट लिया ।

193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 27वें ओवर में मात्र 165 रनों पर ऑल आउट हो गयी ।स्टार क्रिकेट क्लब की तरफ से टीम कैप्टन, तेज गेंदबाज एवं आज के मैन ऑफ द मैच मनीष ने 5 विकेट लिया, जबकि रौशन सिंह और रौशन रॉय को 2-2 विकेट मिला ।

कल जिला क्रिकेट लीग का 24वां एवं सिनियर डिविजन का आखरी लीग मैच स्टार क्रिकेट क्लब और ब्लॉक क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

आज के मैच में अंपायरिंग संजय श्रीवास्तव और शत्रुघ्न कुमार द्वारा किया गया, जबकि स्कोरिंग पुष्प शेखर और अभय गुप्ता द्वारा किया गया ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment