विंटर सीज़न क्रिकेट सीरीज अंडर -12 में एस के पी अंडर-12 ने बी पी सी ए अंडर-12 को 39 रनों से हराया
पटना : बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी द्वारा 5 मैचों की अंडर-12 विंटर सीज़न क्रिकेट सीरीज बी पी सी ए अंडर-12 और एस के पी अंडर-12 के बीच आयोजित किया जा रहा है! शनिवार को पहले मुकाबले में एस के पी अंडर-12 ने बी पी सी ए अंडर-12 को 39 रनों से पराजित किया!
बी पी सी ए के कप्तान आयुष तिवारी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया!एस के पी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाकर 26.5 ओवर में ऑल आउट हो गई!एस के पी के लिए अभय सिंह ने 25 रन, युवराज सिंह ने 13 रन, श्रेयांस आनंद ने 17 रन, अंश ने 12 रन और आयुष राज ने 12 नाबाद रनों का योगदान दिया!

बी पी सी ए की ओर से गेंदबाजी करते हुए श्रीनुज तिवारी ने 3 विकेट, प्रत्युश रंजन (पार्थ) नें 2 विकेट, ईशांत,अरनव प्रशार और आदर्श चन्द ने 1-1 विकेट प्राप्त किया!
बी पी सी ए की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 23.1 ओवर में 135 रन बनाकर ऑल ऑउट हो गई!बी पी सी ए के लिए सबसे अधिक कबीर मंडल ने तेज 31 रन, आयुष सिंह ने 15 रन और ईशांत ने नाबाद 11 रन बनाए बनाए!एस के पी की तरफ से अंश कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट,अभय सिंह ने 2 विकेट और शुभम प्रसाद ने 2 विकेट प्राप्त किए!
एस के पी अंडर-12 के अंश को आलराउंड प्रदर्शन 3 विकेट और 13 रन के लिए मैन ऑफ मैच का पुरस्कार पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी राम कुमार ने प्रदान किया!
Share News:



Post Comment