Loading Now
×

AB क्रिकेट अकादमी रोहतास जिला क्रिकेट लीग बी – डिवीज़न के फाइनल में

रोहतास : आज दिनांक 25/12/2024 सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग के B डिवीजन का सेमीफाइनल एसपी जैन कॉलेज ग्राउंड में खेला गया। आज का मैच AB क्रिकेट अकादमी बनाम wanted cc के बीच खेला गया। AB क्रिकेट अकादमी के टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया ।

Wanted cc ने बल्लेबाजी करतें हुएं 133 रन का स्कोर खड़ा किया जिसमें विकास ने 28 बॉल खेल कर 55 रन मारा और संदर्भ में 22 बॉल खेलकर 19 रन बनाया। AB क्रिकेट अकादमी की ओर से अवधेश ने 4.1 ओवर मात्र 4 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया और रोहित ने 2 ओवर में 21 रन दे कर 2 विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी AB क्रिकेट अकादमी की टीम के और से रितिक ने 53 बाल खेलकर 52 रन बनाया और अवधेश ने 25 बाल खेलकर 34 रन बनाया । Wanted cc की ओर से काशिफ ने 3 ओवर में 8 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया और रोशन ने 3 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया ।

अवधेश और रितिक की शानदार पारी के वजह से AB क्रिकेट अकादमी मात्र 19 ओवर में लक्ष्य का पीछा करने में सफल रही और इसी जीत के साथ फाइनल में अपनी जगह फिक्स की । अवधेश के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें आज का मैन ऑफ द मैच बनाया गया ।

इस मैच में उपस्थित लोगो मे आर.डी.सी.ए , जॉइंट सेक्रेटरी मंटू कुमार कोषाध्यक्ष रोहन मिश्रा, मुख्य चयन कर्ता आजाद खान, संजु बाबा, साधन ,दिपक ,स्कोरर गोलु कुमार जबकि निर्णायक मंडली की ओर से राकेश कुमार और चन्दन कुमार उपस्थित रहे ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment