कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट लीग में विनर ने स्टार को व कैमूर युथ ने कुदरा को हराया
कैमूर : जिला जुनियर क्रिकेट लीग का सातवां मैच जगजीवन स्टेडियम,भभुआ में कुदरा क्रिकेट क्लब,कुदरा और कैमूर युथ क्रिकेट एकेडमी,भभुआ के बीच खेला गया।जिसमें कैमूर युथ ने कुदरा क्रिकेट क्लब को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया।
सुबह कुदरा सी.सी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में सभी विकेट गंवा कर 140 रन बनाई जिसमें सनम राज ने 43 रन, श्यामजीत ने 34 और गौरव ने 11 रन की पारी खेली । गेंदबाजी में कैमूर युथ की ओर से आदर्श, कृष,और अंश ने 2-2 विकेट और , ऋत्विक, हर्षित, और आदित्य ने 1-1 विकेट हासिल किया।

141 रन का सम्मानजनक लक्ष्य का पीछा करते हुए कैमूर युथ की टीम ने 21.2 ओवर में ही मात्र 3 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जिसमें अंशु आर्या ने 37 व अभिषेक कुमार ने 26 रन तथा विनायक ने 25 रन बनाए , कुदरा सी.सी की ओर से गेंदबाजी में शान, गौरव और सनम राज ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। अंशु आर्या को उनके उत्कृष्ट 37 रन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी जिला के रणजी खिलाड़ी विशाल दास ने प्रदान किया । मैच में अंपायरिंग सौरव कुमार व विशाल कुमार तथा स्कोरिंग आहान ने किया। 
एम.पी.कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां में खेले गये जिला क्रिकेट लीग के आठवें मुकाबले मे विनर क्रिकेट क्लब ने रोचक मुकाबले मे स्टार क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से हरा कर लीग में दुसरी जीत दर्ज किया।
विनर सी.सी. ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। टास हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार सी.सी ने मोहित कु.यादव के शानदार 50 रन,के दीपक कुमार 29 रन और देवेन्द्र के 22 रन के बदौलत 29.4ओभर सभी विकेट खोकर 163 रन बनाए, विनर सी.सी के तरफ से रूद्र और शुभम ने 3-3, अनुराग ने 2 विकेट और रंजीत ने 1 विकेट प्राप्त किया।
164 रनों के लक्ष्य का पिछा करने उतरी विनर सी.सी.की टीम ने 28.4 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जिसमें अनुराग आगाज ने 26, अभिनय 25 और विशाल ने 22 रनों का योगदान दिया ,वही स्टार सी.सी के तरफ से देवेन्द्र ने 2,दीपक और मोहित ने 1-1 विकेट लिया,शुभम को उनके आलराउंड प्रदर्शन महत्वपूर्ण 12 रन और 3 विकेट के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का ट्रॉफी संघ के पुर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह ने प्रदान किया।मैच में अंपायरिंग अजय सिंह व पंकज यादव तथा स्कोरिंग विजय ने किया।
गुरुवार को जगजीवन स्टेडियम,भभुआ में कुदरा सी.सी.का मुकाबला विजन सी.सी.और एम.पी.कॉलेज स्टेडियम,मोहनियां में आर.बी.एस. सी.सी. का मुकाबला भारतीय दीव सी.सी से होगा।
Share News:



Post Comment