शिवहर जिला क्रिकेट लीग में जूनियर डिवीजन के पहले मैच में भारती जूनियर्स ने न्यू स्टार जूनियर्स को 71 रनों से हराया।
शिवहर : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2024-25 का आज से जूनियर डिविजन के मैच प्रारंभ हुआ। जूनियर डिविजन के पहले मुकाबले में आज सुबह टॉस जीतकर न्यू स्टार जूनियर्स ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारती जूनियर्स के बल्लेबाजों ने 26.4 ओवर में 10 विकेट पर 175 रन बनाए। टीम के लिए यश ने 29, मोहित ने 27 और अविनीत ने 26 रनों की पारी खेली। भारती जूनियर्स के कुल रन में न्यू स्टार जूनियर्स के गेंदबाजों द्वारा दिए गये 44 अतिरिक्त रनों का सबसे बङा योगदान रहा।न्यू स्टार जूनियर्स की ओर से गेंदबाज आदित्य कुमार सिंह ने 4, आर्यन ने 3, सौरव ने 2 और मनीष नंदन ने 1 विकेट लिया ।

176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू स्टार जूनियर्स की पूरी टीम 17वें ओवर में 104 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए आशीष ने 33 गेंदों पर 52 रनों की अच्छी पारी खेली । रिषभ राज ने भी 21 रन बनाए। इस तरह से भारती जूनियर्स ने आज का मैच 71 रनों से जीत लिया ।
भारती जूनियर्स की तरफ से अविनीत और रिशांक ने 4-4 विकेट लिया।कल जूनियर डिविजन का दूसरा मैच भारती जूनियर्स और राइजिंग स्टार जूनियर्स के बीच खेला जाएगा ।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भारती जूनियर्स के खिलाड़ी अविनीत को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार शिवहर जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव प्रशांत कुमार प्रभाकर द्वारा दिया गया।



Post Comment