सिवान क्रिकेट सीनियर लीग में परफेक्ट क्रिकेट क्लब ने जीरादेई क्रिकेट क्लब को 27 रन से हराया।
सिवान : मौलाना मजहरूल हक जिला क्रिकेट लीग सिवान (सीनियर डिवीजन )का मैरवा में आज 26/12/24 को परफेक्ट क्लब बनाम जीरादेई के बीच खेला गया । टॉस परफेक्ट ने जीता और बैटिंग करने का फैसला किया।
परफेक्ट क्लब ने 30 ओवर के मैच में 136 रन बना कर ऑल आउट हो गई । परफेक्ट के तरफ़ से सबसे ज्यादा रिशव 33 रन और हर्ष 28 रन बनाएं। जीरादेई के तरफ से बिट्टू यादव 3 विकेट और चंदन ने 2 विकेट लिये।

जवाब में खेलने उतरी जीरादेई ने 28ओवर में 109 रन बना कर ऑल आउट हो गई । जीरादेई के बिट्टू ने 25 रन बनाए । परफेक्ट के तरफ से हर्ष ने 3 विकेट झटके।हर्ष को मैन ऑफ द मैच दिया गया ।निर्णायक के भूमिका में सिवान संघ के अंपायर रवी और अंकित थे। कल का मैच रॉयल क्रिकेट क्लब बनाम फरहान क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा।



Post Comment