बिहार स्टेट बैटल स्पोर्ट्स डांस चैंपियनशिप 2024 का मुंगेर में सफल आयोजन।
- पूरे बिहार से इसमें सैंकड़ों बालक एवं बालिका प्रतिभागीऐ ने भाग लिया
- जनवरी में महाराष्ट्र में आयोजित होने वाले नेशनल लेवल पर डांस कॉम्पटीशन के लिए बालक एवं बालिका प्रतिभागी का सिलेक्शन किया जाएगा*
- *_कला साहित्य को बढ़ावा देना है , हमारी पहली प्राथमिकता_* – *हरिमोहन सिंह*
पटना : कला – संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु बैटल स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन ऑफ बिहार के द्वारा नृत्य कला को बिहार स्टेट में बढ़ावा देने के लिए , प्रदेश के नृत्य कला प्रेमी यानि उनमें छुपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए साथ ही नेशनल एवं इंटरनेशनल स्तर पर मंच प्रदान करने के लिए इंडोर स्टेडियम मुंगेर जिला में बैटल स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन ऑफ बिहार , आर्ट कल्चर एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडेरेशन ऑफ इंडिया एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ओपेन बिहार स्टेट बैटल स्पोर्ट्स डांस चैंपियनशिप2024 का आयोजन किया गया ।
इसमें बिहार के विभिन्न जिलों के सैकड़ों बालक एवं बालिका प्रतिभागी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। ये जानकारी बैटल स्पोर्ट्स डांस एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव सह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह ने दी ।
मुख्य अतिथि के तौर पर फार्मर स्टेट कमिश्नर (दिव्यांगजन राज्य आयुक्त निशक्तता)समाज कल्याण विभाग विभाग बिहार सरकार डाक्टर शिवाजी कुमार , विशिष्ट के रूप मेें आल इंडिया पीडब्ल्यूडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हृदय यादव ,मिस इंडिया रिसिंग स्टार अवार्ड 2024 विनर लोकसभा चुनाव 2024 मुंगेर ब्रांड एंबेसडर श्रेजा सेन गुप्ता , मुस्स फील थाना सब इंस्पेक्टर अजीत कुमार, जदयू के प्रवक्ता मिथलेश मंडल , चर्चित फिल्म अभिनेता हीरो राजन कुमार , जाप जिला अध्यक्ष पप्पी यादव सहित दर्जनों गणमान्य पदाधिकारीगण उपस्थित हुए। उपस्थित सभी अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की , एकल नृत्य में मुंगेर के आयुष कुमार गोल्ड, भागलपुर की काव्या कृति सिल्वर ,दिक्षा किरण ब्रोज मेडल जीती। वहीं ग्रुप नृत्य में मोहिनी ग्रुप पटना ने गोल्ड मेडल , किलकारी मुजफ्फर ने सिल्वर मेडल, ज्ञानलोक पब्लिक स्कूल गोपालगंज एवं बांका जिला डांस बैटल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से ब्रॉन्ज मेडल जीता ।
डबल्स ( जोड़ा नृत्य में) निधि कुमारी एवं श्रीयांशी कुमारी बांका ने गोल्ड मेडल, आकाश कुमार एवं प्रिंस कुमार मुंगेर के सिल्वर मेडल जीता। जज की भूमिका सुदर्शन कुमार एवं सच्चितानंद पांडेय ने निभाई। सभी विजेताओं को अतिथियों के हाथों मेडल , विजेता ट्रॉफी एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया बैटल स्पोर्ट्स डांस फेडरेशन ऑफ इंडिया वो स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं खेलों इंडिया ट्रीबल गेम से मान्यता प्राप्त है और इसका डेमोंस्ट्रेशन मिनिस्ट्री ऑफ कल्चरल भारत सरकार द्वारा जनजातीय खेल महोत्सव 2023 में आयोजित किया जा चुका है , जो की अपने आप में बहोत ही गौरव की बात है।
हमारा मुख्य उद्देश्य प्रदेश में नृत्य कला के छुपी हुई प्रतिभाओं को ढूंढकर उन्हें आगे बढ़ाने हेतु मंच प्रदान करना है । इसमें चयनित खिलाड़ी महाराष्ट्र में आयोजित 10 वीं बैटल स्पोर्ट्स डांस नेशनल चैंपियनशिप 2024 में भाग लेगी। इस आयोजन को सफल बनाने में मुंगेर जिला पीडब्ल्यूडी संघ के स्पोर्ट्स डायरेक्टर दिवाकर कुमार , मुंगेर सदर पीडब्लूडी अध्यक्ष एवं संकल्प साधना के सुजीत कुमार , सचिव मिक्कु कुमार झा , मनीष कुमार , हिमांशु कुमार, कुणाल कुमार खो- खो खिलाड़ी राज नंदनी कुमारी का योगदान सराहनीय रहा ।
Share News:



Post Comment