Loading Now
×

नालंदा : रोमांचक मुकाबले में अंतिम गेंद पर जीती दानापुर रेल की टीम।

नालंदा : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान खेले जारहे प्रथम स्व. आशुतोष नंदन सिंह स्मिर्ति क्रिकेट टूर्नामेंट में आज दानापुर रेल बनाम अलोक इलेवन नालंदा के बीच फाईनल मैच खेला गया।जिसमे दानापुर रेल ने मैच के अंतम गेंद में जीत दर्ज किया।

फाईनल मैच के मुख्य अतिथि बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव श्री अजय नारायण शर्मा तथा एस डी ओ प्रवीण कुमार, विशिष्ट अथिति श्री आदिल खान, अखिलेश कुमार झा एकंगरसराय थानाध्यक्ष, रविन्द्र कुमार, ओंगारी थाना SDO मौजूद रहे। इस मौके पर बी सी ए पूर्व सचिव ने खिलाड़ियों को अच्छा खेलकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

वहीं एस डी ओ प्रवीण कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए टूर्नामेंट के आयोजन हेतु नालंदा जिला क्रिकेट संघ को शुभकामनायें दी वहीं समाज सेवी आदिल खान ने स्व आशुतोष नंदन सिंह बी सी ए पूर्व कोषाध्यक्ष को नमन करते हुए खिलाड़ियों तथा उपस्थिति लोगों को उनके बारे में बताया और प्रतियेक वर्ष इस आयोजन को कराने हेतु नालंदा जिला क्रिकेट संघ को निर्देश दिया।

इस मौके पर नालंदा जिला क्रिकेट संघ सचिव गोपाल कुमार सिंह, संतोष पांडेय, कक्कू, बिरजू, बिक्रम, दीपक, परवेज़ मुस्तफा, सब्बीर, अगस्तया इत्यादि मौजूद रहे।

अलोक इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खेकार 147 रन बनाया। मुन्ना 35, अर्णव किशोर 44 तथा अंकित 25 रन। केशव 3/13, रवि 2/22, आदित्य 2/14 तथा अभय 2/28.

जवाब में खेलने उतरी दानापुर रेल की टीम ने 20 ओवर 6 विकेट खोकर 148 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिसमे अंकित 29, देवांश 21, रोहित 31, केशव नाबाद 34 तथा आदित्य नाबाद 22 रन बनाये। सुमन 1/30, अर्णव किशोर 1/26, आकाश 1/22 तथा अर्णव 3/19.

रोमांचक मैच के अंतिम ओवर में दानापुर रेल टीम को 6 गेंदों में 9 रन की आवश्यकता ठीक 4 गेंदों में मात्र 3 रन बने और अंतिम 2 गेंद में 6 रन की जरूरत थी, नालंदा के सुमन सौरव के ओवर के 5वें गेंद पर आदित्य ने चौका लगाया और अंतिम गेंद पर दो रन बनाकर रोमांचक मुकाबले में दानापुर रेल टीम को 4 विकेट से जीत दर्ज कराया। दानापुर रेल टीम मैनेजर बिंदु कुमार तथा कोच आनंद प्रताप ने दोनों टीमों को बधाई दी।

मैच के मैन ऑफ़ दी मैच केशव कुमार तथा मैन ऑफ़ दी सीरीज अलोक इलेवन के अर्णव सिंह को दिया गया।निर्णायक की भूमिका परवेज़ मुस्तफ़ा तथा सब्बीर जी ने निभाया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment