ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में Supreme Spartan की टीम 10 रनों से जीती
पटना : फ़तुहां क्रिकेट NIOC ग्राउंड में खेले जा रहे ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का मुकाबला Supreme Spartan और KBK क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया जिसमे Supreme Spartan की टीम ने इस मुकाबले को 10 रन से जीता।
पहले बल्लेबाजी करते हुई Supreme Spartan की टीम 23.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 165 रन बनाए जिसमे टीम के लिए हर्ष अर्धशतक लगाते हुई 64 रन,बिट्टू 44 रन और सोनू 19 रन बनाए। गेंदबाजी में kbk के लिए आकाश, अंकित को 3-3 विकेट,करण और धीरज को 2-2 विकेट मिला।

जबाब में उतरी kbk क्रिकेट एकेडमी की टीम निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन ही बना सके और मैच 10 रनों से गवा दिया। टीम के लिए आयुष आनंद ने अर्धशतक 51 रन,बाबू आर्या 45 रन बनाए। गेंदबाजी में Supreme Spartan के लिए आदित्य सिंह 4 विकेट चटकाये। मैन ऑफ़ द मैच आदित्य कु सिंह को दिया गया।
Share News:



Post Comment