राघव प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में द्रोणाचार्य क्रिकेट अकादमी 21 रनों से जीता
मोतिहारी : राघव प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे मैच में द्रोणाचार्य जु० क्रिकेट अकादमी ने SP 11 क्रिकेट अकादमी को हराया।।मुख्य अतिथि ग्लोबल अकादमी के डायरेक्टर मनोज कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की।।
आज का मैच द्रोणाचार्य क्रिकेट अकादमी और SP 11 क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया।।SP 11 क्रिकेट अकादमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया,.
द्रोणाचार्य क्रिकेट अकादमी की ओर बल्लेबाजी करते हुए गौतम 24रन और अमित ने 21 रन बनाए और पूरी टीम 18 ओवर में 110/05 रनों का स्कोर बना पाई।।Sp 11 लाइन क्रिकेट अकादमी के तरफ से गेंदबाजी करते हुए राजन 3 विकेट और निशांत ने 2 विकेट लिए।।

जवाब में उतरी SP 11 क्रिकेट अकादमी के तरफ से प्रिन्स 36 और मोहित ने 22 रनों का योगदान दिया।और 18 ओवर में 89/6 ही बना सकी और मैच 22 रनों से मैच हार गई।।द्रोणाचार्य क्रिकेट अकादमी की तरफ से हर्षित 2 विकेट,निक्कू, विकाश और गौतम ने एक–एक विकेट लिए। मैच में निर्णायक की भूमिका आशीष राजा और आयुष ने की।।आज का मैन ऑफ द मैच गौतम को दिया गया।।



Post Comment