ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट लीग: स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी की धमाकेदार जीत
मोतिहारी : ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन(इसीडीसीए) के तत्वावधान में चल रहे स्व.सत्यदेव प्रसाद स्मृति जिला क्रिकेट लीग मैच के मुकाबले में स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी ने ढ़ाका क्रिकेट क्लब को 149 रन से करारी शिकस्त दिया।
इसीडीसीए सचिव रवि राज ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राउंड-3 पर हुए मैच में टॉस जितने के बाद पहले बल्लेबाज करते हुए स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी ने शतकवीर नवनीत के 101 रन व मणिकांत के 42 रन की पारी के बदौलत 229/7(30) स्कोर खड़ा किया। ढाका क्रिकेट क्लब के गेंदबाज निखिल व अमित ने 2-2 विकेट लिए।

जवाब में ढ़ाका क्रिकेट क्लब की टीम निखिल के 40 रन व अय्याज की 13 रन की पारी के अलावे पूरी टीम के खराब बल्लेबाजी के कारण सिर्फ 80/10(23.2) रन का स्कोर पर ही सिमट गई। स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के गेंदबाज विवेक ने 4 विकेट व रजनीश ने 3 विकेट लिया।
मैच में शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के खिलाड़ी नवनीत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जी. के. स्पोर्ट्स के सौजन्य से सचिव रवि राज द्वारा दिया गया।मैच में अम्पायर की भूमिका में इब्राहीम लोधी व शत्रुधन कुमार रहे वही स्कोरर व कन्वेनर क्रमशः प्रभात कुमार व अभिषेक कुमार ‘छोटू’ रहे।
मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि कल ग्राउंड-3 पर न्यू स्टार क्रिकेट क्लब का मुकाबला जुलियन क्रिकेट एकेडमी से होगा।
मौके पर बीसीए गवरनिंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम,इसीडीसीए सचिव रवि राज,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद,क्लब प्रतिनिधि अयाज अहमद,खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र कुमार सिंह व ब्यूटी कुमारी, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन व अमित कुमार गुड्डु,संत कुमार,रवि चुटुन,रामप्रकाश सिन्हा इत्यादि की उपस्थिति रही।



Post Comment