Loading Now
×

ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में सिटी क्रिकेट एकेडमी सेमीफाइनल में, स्पोर्ट्स इलेवन भी जीता

पटना : फतुहा के nioc क्रिकेट मैदान खेले जा रहे ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में आज दो मुकाबले खेले गए। एक मुकाबला सुप्रीम स्पार्टन और सिटी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया जो क़्वार्टर फाइनल मुकाबला था जिसमे सिटी क्रिकेट एकेडमी 7 विकेट से जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश की।वही आज का दूसरा मुकाबला स्पोर्ट्स इलेवन और SCA 11 के बीच लीग मुकाबला खेला गया जिसमे स्पोर्ट्स इलेवन की टीम 19 रनो से जीत दर्ज की।

क़्वार्टर फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सुप्रीम स्पार्टन की टीम ने 19.3 ओवर में सिर्फ 98 रन बनाकर ढेर हो गई। जिसमें प्रियांशु 42 रन और सोनू 18 रन बनाये। गेंदबाजी में सिटी सीए के नंदन को सबसे अधिक दो विकेट मिला।  जबाब में उत्तरी सिटी सीए की टीम 14.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। टीम के लिए नंदकिशोर नाबाद 54 रन और दिव्यांश नाबाद 27 रन बनाये। गेंदबाजी में सुप्रीम स्पार्टन के आदित्य को दो विकेट मिला।

लीग मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्स इलेवन की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 149 रन बनाये। जिसमे सत्यंम 41 रन ,राहुल 19 रन ,अमित 17 रन,आयुष 16 रन बनाये। गेंदबाजी में SCA 11 के सुमन और पंकज को दो -दो विकेट मिला।

SCA 11 की टीम जबाब में बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 130 रन ही बना सकी. जिसमे सुमन 35 रन और पंकज 26 रन बनाये। गेंदबाजी में स्पोर्ट्स इलेवन के नितीश को दो विकेट मिला।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment