Loading Now
×

रणजी ट्रॉफी: बिहार के आयुष का शानदार शतकीय पारी,UP के खिलाफ जड़ा रणजी ट्रॉफी में पहला शतक

 

पटना 23 जनवरी : रणजी ट्रॉफी (फर्स्ट क्लास मैच) बिहार बनाम उतर प्रदेश का मुकाबला आज पटना के मोईन उल हक़ स्टेडियम में खेला गया। उतर प्रदेश ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी चुना और बिहार की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले दिन की खेल समाप्ति तक बिहार ने पहली पारी में 248 रन बनाया वहीं पहली पारी में उतर प्रदेश ने अब तक एक ओवर में बीना किसी नुकसान पर 4 रन बना लिया है।

बिहार ने अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 86 ओवर में 248 रन बना कर ऑल आउट हो गई। जिसमें बिहार की तरफ से आयुष लोहरूका ने शानदार शतक बनाया। आयुष ने 227 गेंदों में एक छक्का और 13 चौकों की मदद से 101 रनों की शानदार पारी खेल कर बिहार की स्थिति को मजबूत बना दिया।

बिहार पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए आयुष लोहरूका 101 रन, सरमन नोगरोध 44 रन, सचिन कुमार 38 रन और नवाज़ ने नाबाद 14 रनों की पारी खेली। इसके अलावा बिहार का और कोई खिलाड़ी दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सके इसके बावजूद बिहार ने 248 रन का स्कोर खड़ा कर लिया है।

उतर प्रदेश ने अब तक पहले दिन की खेल समाप्ति तक अपनी पहली पारी में 1 ओवर में 4 रन बनाया है। उतर प्रदेश की गेंदबाजी में पहली पारी के लिए शिवम मावी 4 विकेट, विजय कुमार और शिवम शर्मा 2-2 विकेट और करन और सौरभ को एक एक विकेट मिला। उतर प्रदेश की बल्लेबाजी में अभिषेक गोस्वामी 4 रन और माधव कौशिक बिना खाता खोले पिच पर डेट हुए हैं। बिहार की तरफ से पहले दिन की खेल समाप्ति तक वीर प्रताप सिंह ने एक ओवर कि गेंदबाजी की है।

आयुष लोहरूका फर्स्ट क्लास रणजी ट्रॉफी का अपना पहला सीजन खेल रहे हैं। आज अपने घरेलु मैदान मोईन उल हक़ स्टेडियम पटना में अपने कैरियर का पहला शानदार शतकीय पारी खेला है। इस ट्रॉफी के इस सीजन में दो अर्धशतकीय पारी एक मध्य प्रदेश और दूसरा पंजाब के खिलाफ खेल चुके हैं, और आज एक शतकीय पारी उतर प्रदेश के खिलाफ खेला है। अब सबकी निगाहें कल 24 जनवरी को बिहार की गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण पर टिकी हैं। बिहार की गेंदबाजी जितनी धारदार होगी उतनी टीम मजबूत स्थिति में नज़र आएगी।

Post Comment