ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में रॉयल इलेवन ने स्पोर्ट्स इलेवन को 2 विकेट से हराया
पटना : फतुहा के nioc क्रिकेट मैदान में खेले जा रहे ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का मुकाबला स्पोर्ट्स इलेवन और रॉयल इलेवन के बीच खेला गया। जिसमे रॉयल इलेवन की टीम इस मुकाबले को दो विकेट से जीत लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्स इलेवन की टीम ने 18.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 167 रन बनाये जिसमे राहुल 43 रन और रत्नेश ने 38 रनो की पारी खेली। गेंदबाजी में रॉयल इलेवन के नंदू को चार ,रोनित और प्रकाश को दो -दो विकेट मिला।
जबाब में बल्लेबाजी करते हुए रॉयल इलेवन की टीम ने 19.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 171 रन बना लक्ष्य को हसील कर लिया। टीम के लिए रोनित 46 रन ,अनिकेश 33 रन बनाये। गेंदबाजी में स्पोर्ट्स इलेवन के नितीश को चार और अमित को दो विकेट मिला।



Post Comment