Loading Now
×

भोजपुर जिला क्रिकेट लीग ने जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब 200 रनों से विजयी 

भोजपुर:  जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन में आज जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब बनाम c.a.b. के बीच मैच प्रातः 10:00 बजे महाराजा कॉलेज के टर्फ विकेट पर शुरू हुआ ।

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए जूनियर बॉयज की टीम ने 30 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए ।जूनियर बॉयज की तरफ से रितिक ने सर्वाधिक 70 रन शुभम ने 40 रन, ऋषभ ने 34 रन, प्रियांशु ने 19 रन एवं परमजीत ने 16 रनों का योगदान किया । c.a.b की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अर्चित कश्यप को तीन विकेट, ऋतिक को दो विकेट, सुशील को दो विकेट तथा मोहित एवं विशाल को एक-एक विकेट मिला ।

236 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी c.a.b की पूरी टीम मात्र 10 ओवर में 36 रन बनाकर आउट हो गई। C.a.b की तरफ से विशाल ने सर्वाधिक 10 रन बनाए ।इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका ।जूनियर बॉयज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विवेक यथार्थ ने सर्वाधिक पांच विकेट, निशांत एवं अभिजीत ने दो-दो विकेट लिया। परमजीत को एक विकेट मिला। इस प्रकार जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब ने यह मैच 200 रनों से जीत लिया ।

आज के मैच के मैन ऑफ द मैच ऋतिक को जूनियर ब्वॉयज के अध्यक्ष राजीव कुमार द्वारा शाहाबाद पारामेडिकल कॉलेज की तरफ से मोमेंट देकर सम्मानित किया गया। आज के मैच के निर्णायक श्रीधर एवं कुणाल थे ,स्कोरिंग अमृतोष ने की। मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी सीनियर खिलाड़ी विभिन्न क्लबो के पदाधिकारी उपस्थित थे ।इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment