Loading Now
×

भोजपुर जिला जूनियर डिवीजन में वाईएमसीसी 99 रनों से विजयी

भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज न्यू कर्मन टोला क्रिकेट क्लब बनाम वाईएमसीसी के बीच मैच प्राप्त 10:00 बजे महाराजा कॉलेज के टर्फ विकेट पर शुरू हुआ।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईएमसीसी की टीम ने 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 231 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया ।वाईएमसीसी की तरफ से सुरेंद्र ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 105 रन बनाए। राजू ने 43 रन ,आदित्य ने 11 रन एवं चंदन ने 11 रनों का योगदान किया ।न्यू कर्मन टोला की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अक्षय ने सर्वाधिक चार विकेट, अर्श गुंजा ने दो विकेट ,सत्यम ने एक विकेट लिया ।

231 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू कर्मन टोला की पूरी टीम 30 ओवर में 9 विकेट पर 132 रन ही बना सकी। न्यू कर्मन टोला की तरफ से अक्षय ने सर्वाधिक 29 रन, अक्षत राज ने 25 रन, गगन ने 15 रन, अनामिका ने 14 रनों का योगदान किया। वाईएमसीसी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नीतीश ने सर्वाधिक तीन विकेट, प्रियांशु ने दो विकेट तथा चंदन विशाल एवं मोहम्मद अनीस ने एक-एक विकेट लिया ।

इस प्रकार वाईएमसीसी ने यह मैच 99 रनों से जीत लिया ।आज के मैच के निर्णायक रितेश एवं चंदन थे स्कोरिंग सनी ने की। मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, सीनियर खिलाड़ी, लीग संयोजक आकाश कुमार, सागर तिवारी, जितेंद्र यादव उपस्थित थे।

कल का मैच सीनियर डिवीजन में बिहिया क्रिकेट अकादमी ब्लू बनाम C.A.B ग्रीन के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के टर्फ विकेट पर होगा। इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी।

Post Comment