Loading Now
×

बक्सर जिला क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में सिंह ब्रदर्स विजयी

बक्सर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा सत्र-2024- 25 के लिए पंजीकृत, सीनियर डिवीजन के टीमों के बीच, आई.टी.आई. बक्सर के मैदान में आयोजित, 20-20 ओवरों के नॉक-आउट प्रतियोगिता के अंतर्गत, आज खेले गए मैच में सिंह ब्रदर्स क्रिकेट क्लब की टीम ने जिग जैग एकेडमी को एक रोमांचक मैच में तीन विकेट से हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया।

आज जिग जैग एकेडमी के कप्तान पंकज वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, उनका निर्णय सफल साबित नहीं हुआ और उनकी पूरी टीम केवल 84 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिग जैग के कप्तान पंकज वर्मा ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 30 रन का स्कोर किया जबकि अभिषेक ने 16 रन और शाहबाज फरीदी ने 12 रन का सहयोग प्रदान किया। सिंह ब्रदर्स के तरफ से कप्तान अमित ने 11 रन पर 3 विकेट और रविंद्र ने 10 रन देकर 4 विकेट प्राप्त किया।

85 रन का लक्ष्य हासिल करने के क्रम में सिंह ब्रदर्स के 7 विकेट 54 रन पर हीं गिर गए थे, लेकिन कप्तान अमित सिंह 19 रन नाबाद ने, अपने साथी बल्लेबाज अनिकेत 28 रन और हनुमान 15 रन नाबाद के सहयोग से अपनी टीम को तीन विकेट से विजय दिला दी। जिग जैग एकेडमी के तरफ से अभिषेक कुमार ने 9 रन देकर 3 विकेट और शुभम पान्डेय, शाहबाज फरीदी, अक्षय मिश्रा तथा अंकित साहनी ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

आज के मैच में बिहार स्टेट पैनल के अंपायर राजीव कमल मिश्रा ने धर्मेंद्र कुमार पांडे के साथ अंपायरिंग की, जबकि स्कोरिंग शशि भूषण सिंह ने किया।

नॉक आउट प्रतियोगिता में, कल 31 जनवरी का प्रथम मैच वीर एकलव्य क्रिकेट क्लब और फेमस क्रिकेट क्लब, डुमरांव के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच वीर कुंवर सिंह क्रिकेट क्लब और यंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment