Loading Now
×

कैमूर जिला सीनियर क्रिकेट लीग में सनराइज ने हिरोज को 6 विकेट से हराया। 

कैमूर : जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आठवां मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में सनराइज क्रिकेट क्लब और हीरोज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें सनराइज क्रिकेट क्लब ने हिरोज क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हरा दिया। सुबह हिरोज सी. सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए हिरोज की टीम सनराइज की अनुशासित गेंदबाजी के समक्ष 27.5 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर मात्र 116 रन बनाई जिसमें रजनीश सिंह ने 19 रन, आयुष ने नाबाद 15 रन, वसीम अली व रिषभ राज ने 13-13 रन और संजीत ने 10 रनों  की पारी खेली । सनराइज की ओर से आर्यन पटेल ने 3 विकेट, विकास पटेल और दानिश खान ने 2-2 विकेट तथा लालू ने 1 विकेट  हासिल किया।

सनराइज की टीम 117 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.1 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 118 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिसमें विकास पटेल ने 46 रन, अनुभव सिंह ने 44 रन और सूर्यांश तिवारी ने नाबाद 10 रन बनाए। हिरोज की ओर से वसीम अली ने 3 विकेट और वेद विकास ने 1 विकेट अपने नाम किया।

विकास पटेल को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी संघ के सचिव अजय कुमार सिंह ने प्रदान किया । मैच में अंपायरिंग सौरव कुमार व अंशू आर्या तथा स्कोरिंग अंश अरमान ने किया।सोमवार को विनर क्रिकेट क्लब का मुकाबला सनराइज क्रिकेट क्लब से होगा।

Post Comment