Loading Now
×

बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग : मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब ने बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब को 55 रनों से पराजित 

बेगूसराय : जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग में आज का मुकाबला में मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

बल्लेबाजी करने उतरी मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब की टीम 30 ओवर में 4 विकेट पर 192 रन बनाएं मटिहानी नगर की ओर से युवराज ने 78 रन बनाए और यतीश जाने 48 रन बनाया।

बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से आयुष पोद्दार ने 1 विकेट और कृष्ण ठाकुर ने 1 विकेट प्राप्त किया जवाब में बल्लेबाजी करनी उतरी बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की टीम ने 30 ओवर में 9 विकेट पर 137 रन बनाएं बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से प्रशांत ने 29 रन और देवराज ने 23 रन बनाए वहीं पर मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब के और से संजीत ने 3 विकेट और नीतीश ने 3 विकेट प्राप्त किए।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संजीत को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार एवं सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने संयुक्त रूप से प्रदान किया दिया गया

आज के मैच में मुख्य निर्णायक के भूमिका में शाहिद अख्तर और विश्वजीत थे और स्कोरर के रूप में रामकुमार थे

 

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार संयुक्त सचिव बंटी कुमार कोषाध्यक्ष निगम कुमारी शाहिद अख्तर,रामकुमार, विश्वजीत कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment