Loading Now
×

जहानाबाद जिला अंडर -16 व अंडर -19 खिलाडियों का ट्रायल संपन्न

जहानाबाद : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित अंडर 16 और अंडर 19 खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ संपन्न ।

आज सुबह 9 बजे से अंडर 16 क्रिकेट ट्रायल और दोपहर 1 बजे से अंडर 19 क्रिकेट ट्रायल लिया गया ।सुबह 8 बजे से ही शहर के किरण क्रिकेट एकेडमी में खिलाड़ियों का हुजूम जमा होने लगा ।खिलाड़ियों के दस्तावेज को कन्वेनर वरुण सिंह ने जांच किया ।उसके बाद ट्रायल प्रारंभ किया गया ।जहानाबाद क्रिकेट को सही चयन के लिए मनोज खटकर मौजूद रहे ।

अंपायर्स की भूमिका में सूरज कुमार और विष्णु शंकर ने खिलाड़ियों का कौशल को जांच किया । दिनांक 16/2/2025 को अंडर 23 और सीनियर का ट्रायल रखा गया है । सारे खिलाड़ी अपने अपने दस्तावेज के साथ सुबह 8 बजे रिपोर्ट करे किरण क्रिकेट एकेडमी जहानाबाद

आज का ट्रायल में जहानाबाद जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विश्वास सिंह, सचिव राजीव कुमार भी उपस्थित थे

Post Comment