Loading Now
×

जूनियर डिवीजन में भोजपुर पैंथर 7 विकेट से विजयी

भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन के 35वें मैच में आज भोजपुर पैंथर बनाम बीसीए ग्रीन के बीच मैच प्राप्त 10:00 बजे महाराजा कॉलेज के टर्फ विकेट पर शुरू हुआ ।

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर क्रिकेट अकैडमी ग्रीन की टीम ने 27 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। भोजपुर क्रिकेट अकैडमी ग्रीन की तरफ से निखिल ने सर्वाधिक 35 रन ,नंद किशोर ने 28 रन, राहुल ने 26 रन और राहुल द्वितीय ने 18 रन बनाए। भोजपुर पैंथर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गणेश एवं सुमित को तीन-तीन, विकेट दीपू, आकाश एवं राजीव को एक-एक विकेट मिला ।

134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुर पैंथर की टीम ने 27 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। भोजपुर पैंथर की तरफ से आकाश देव ने 50 रन, मोहम्मद राशिद ने नाबाद 53 रन एवं राजीव ने नाबाद 13 रनों का योगदान किया एवं अपनी टीम को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भोजपुर क्रिकेट अकैडमी ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए इंजामुल को एकमात्र सफलता मिली। इस प्रकार भोजपुर पैंथर ने यह मैच 7 विकेट से जीत लिया ।

आज के मैच के निर्णायक नैतिक एवं तेजस थे ,स्कोरिंग अमरितोष ने की ।मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, विभिन्न क्लबो के पदाधिकारी एवं सीनियर खिलाड़ी उपस्थित थे। इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment