BCA सीनियर वनडे क्रिकेट : खगड़िया ने सहरसा को 4 विकेट से पराजित किया।
बेगूसराय : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर आयोजित बीसीए सीनियर वनडे हेमन ट्रॉफी सेंट्रल जोन का आज का मुकाबला खगड़िया और सहरसा के बीच खेला गया जिसमें सहरसा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सहरसा की टीम 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 276 रन बनाएं सहरसा की ओर से अनिकेत 93 रन अंकित ने 72 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए खगड़िया की ओर से मो अहमद 2 विकेट और भरत ने 1विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खगड़िया की टीम 45 ओवर में 6 विकेट खोकर 280 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

खगड़िया की ओर से हर्षित आनंद ने 117 रन बनाए और राजा विशाल ने 31 रन बनाए वहीं पर गेंदबाजी करते हुए सहरसा की ओर से अभिषेक 2 विकेट और साहिल राज ने 1 विकेट प्राप्त किए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हर्षित आनंद को खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव सदानंद प्रसाद बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश एवं खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के सचिव देवराज एवं कृष्णमोहन पप्पू ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।
इस मैच के मुख्य अंपायर के रूप में तैयब हसन और दिलीप झा थे। ऑनलाइन स्कोरर के रूप में रामकुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में विश्वजीत थे। 6 मार्च को अगला मुकाबला बेगूसराय और खगड़िया के बीच खेला जाएगा।



Post Comment