बीसीए मेंस सीनियर वनडे क्रिकेट में नवादा ने नालंदा को 6 विकेट से जीता।
नालंदा : एकंगरसराय खेल मैदान मे खेले जारहे बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित डोमेस्टिक मेंस सीनियर वनडे क्रिकेट का आज का मैच नालंदा बनाम नवादा के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर नवादा ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।नालंदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.3 ओवर मे 10 विकेट खोकर 264 रन बनाए।जवाब मे खेलते हुए नवादा ने 44.3 ओवर मे 4 विकेट खोकर 267 रन बनाकर मैच जीत लिया।

संक्षिप्त स्कोर :
नालंदा 264/19 : कुंदन 68 (69), सिद्धार्थ 67(83), मुन्ना 30(32), अर्णव किशोर 24(09), क़ुश 20(14)आदर्श 10-54-5, सागर 7-33-2, यश 7-47-1
नवादा 267/4 : सुमन नाबाद 82(64), निशित, 68(74), दीपक 61(65)
नवादा के आदर्श को मैन ऑफ़ दा मैच कोच हैदर अली तथा परवेज़ मुस्तफ़ा द्वारा दिया गया।नालंदा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, सचिव गोपाल सिंह,पूर्व सचिव सय्यद जावेद इक़बाल, संतोष पांडेय, हैदर अली, परवेज़ मुस्तफा, दीपक कुमार, कुंदन, बिक्रम, क्षितिज, सफा रिज़वी, सूरज, इत्यादि मौजूद रहे।
Share News:



Post Comment