मिथिला जोन BCA सीनियर वनडे : शिवहर ने मुजफ्फरपुर को 4 विकेट से हराया
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के संयोजन में मिथिला जोन के सीनियर जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में आज जो कि मुजफ्फरपुर बनाम शिवहर बीच खेला गया ।
जिसमें शिवहर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । वही मुजफ्फरपुर पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 154 रनों का लक्ष्य रखा । वही भारत ने 35 तथा आदित्य ने 24 रनों का योगदान दिया । शिवहर की तरफ से जहांगीर और कृष्णा ने 3-3 विकेट प्राप्त किया और अतुल्य ने 2 तथा पुष्कल ने 1 विकेट प्राप्त किया ।

जवाब में उतरी शिवहर की टीम महज 41 ओवर 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया ।वही शिवहर के तरफ से बल्लेबाज कृष्णा ने 39 तथा संजय ने 49 रनों का योगदान दिया ।मुजफ्फरपुर की तरफ से गेंदबाज देवाशीष ने 4 तथा विशाल ने 2 विकेट प्राप्त किया ।वही शिवहर ने इस मैच को 4 विकेट से जीत लिया ।
आज के मैंन ऑफ द शिवहर के कृष्णा को दिया गया ।मैच के दौरान सीईओ श्याम किशोर प्रसाद,पंकज कुमार सिंह तथा विवेक मिश्रा मौजूद थे । 6/03/25 को सीतामढ़ी बनाम दरभंगा के बीच खेला जाएगा ।



Post Comment