BCA अंडर 23 क्रिकेट : सीतामढ़ी की टीम ने शिवहर को 4 विकेट से पराजित किया
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट के संयोजन में मिथिला जोन के अंडर 23 क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में सीतामढ़ी की टीम ने शिवहर को 4विकेट से पराजित किया । जिसमें शिवहर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।
वही शिवहर पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी । शिवहर की तरफ से बल्लेबाज अरिहंत ने 26,अभिषेक ने 24 तथा राजकुमार ने 19 रनों का योगदान दिया । वही सीतामढ़ी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रियांशु ने 3,वैभव 2 तथा आलोक,अंकेश,मुकुल तथा मुकेश ने 1-1 विकेट प्राप्त किया ।

वही जवाब में उतरी सीतामढ़ी की टीम 32.1 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया । सीतामढ़ी की तरफ से बल्लेबाज अनिकेत ने 55,प्रियांशु ने 32,वैभव ने नाबाद 19 तथा सुंदरम व छोटू ने 18-18 रनों का योगदान दिया । वही शिवहर की तरफ से गेंदबाज राज कुमार ने 3,मनीष और शुभम तथा शिवम् झा ने 2-2 विकेट प्राप्त किया ।
वही इस मैच के मैंन ऑफ द का पुरस्कार सीतामढ़ी के प्रियांशु कुमार को एसडीसीए के सचिव ज्ञान प्रकाश के द्वारा ट्रॉफी प्रदान किया गया । वही मिथिला जोन में मुजफ्फरपुर विजेता तथा सीतामढ़ी उपविजेता रही । एसडीसीए के सचिव ज्ञान प्रकाश के द्वारा मैच के अंपायर वेद प्रकाश व नीरज कुमार स्कोरर रोहित कुमार व नीरज कुमार को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया । वही मौके पर सचिव ज्ञान प्रकाश, सीईओ श्याम किशोर प्रसाद,पंकज कुमार सिंह ,अमर कुमार सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे ।



Post Comment