Loading Now
×

BCA प्रेसिडेंट कप में बल्लेबाजों का रहा जलवा, गेन्दबाजों ने भी दिखाया दम-खम

Patna : BCA प्रेसिडेंट कप दो दिवसीय मैच 2024-25 टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों में एक मुकाबला मोईन-उल-हक़ स्टेडियम, पटना में BCA Mens C बनाम BCA Mens B के बीच तथा दूसरा मुकाबला याशवान स्पोर्ट्स, विक्रम में BCA Mens A बनाम BCA Mens D के बीच खेला गया।

*मोईन-उल-हक़ स्टेडियम पर खेले गए मैच का विवरण (दूसरे दिन)

टॉस BCA Mens C ने जीत कर पहले फील्डिंग चुनी।BCA Mens B* ने पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए 81.5 ओवर में 348 रन बनाया था।

*BCA Mens C* ने दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी और 48.2 ओवर में 199 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी में राम सुरेश सूरी 8, मयंक कृष्णा चौधरी 6, अभिषेक अजय आनंद 56, हेमंत सिंह 56, कप्तान दानिश कुमार आलम 11, अभिषेक कुमार 18, विजय कुमार मंडल 18 और बचेस्पति रवि शंकर पी डी शाही ने 8 रनों की पारी खेली।

*BCA Mens B* की गेन्दबाजी में प्रशांत कुमार सिंह, अंकित वशिष्ठ सिंह हिमांशु सुदामा सिंह और खालिद आलम को दो-दो विकेट तथा सचिन रामपाल तोमर को 1 विकेट मिला।

*नोट : इस मुकाबले में BCA Mens B ने 149 रनों से लीड किया।याशवान स्पोर्ट्स, विक्रम ग्राउंड पर खेले गए मैच का विवरण (पहले दिन)

टॉस BCA Mens D ने जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी।BCA Mens D* ने पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए 43.5 ओवर में 10 विकेट पर 130 रन बनाया था।

*BCA Mens A* ने पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 1 विकेट पर 30 रन बना लिया था। पहले दिन नाबाद रहते हुए पियूष कुमार सिंह ने 17 रन और सूरज संजय राय यादव 2 रन बनाया था।

*BCA Mens A* ने दूसरे दिन बल्लेबाजी करते हुए कूल 83.2 ओवर में 260 रन बना कर ऑल आउट हुई। बल्लेबाजी में पियूष कुमार अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए 71 रन, सूरज संजय राय यादव 19, आयुष आनंद लोहारूका 26, बासुकीनाथ 42, भास्कर दुबे 8, अनुभव कुमार श्रीवास्तव 9, सचिन कुमार सिंह 14, मोहम्मद शमशाद तौक़िफ़ 41 और बादल मनोज कनौजिया ने 4 रनों की पारी खेली।

*BCA Mens D* की गेन्दबाजी में विपुल राकेश कुमार कृष्णा को पहले दिन 1 विकेट मिला था

*दूसरे दिन* मयंक एन कुमार 26.2 ओवर 4 मेडन 66 रन 4 विकेट, विपुल राकेश कुमार कृष्ण को कूल 2 विकेट, गोविन्द देओ चौधरी को 1 विकेट, piter मेहदी को 1 विकेट एवं कुमार रजनीश कुमार को 2 विकेट मिला।नोट : BCA Mens A ने इस मैच में 130 रनों से लीड किया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment