क्वांटम सीरीज: वैशाली ने सारण को 15 रन से हराया ।
वैशाली : जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित क्वांटम सीरीज के दूसरे मैच बिहार क्रिकेट अकादमी बिदुपुर के ग्राउंड में वैशाली अंडर 19 और सारण अंडर 19 के बीच खेले गए मैच में वैशाली ने सारण को 15 रन से हराया ।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वैशाली अंडर 19 के सलामी बल्लेबाज अंकित 87 रन और आनंद राय 29 के साथ शानदार शुरुआत की । मध्य कर्म के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए नन्द किशोर 11 रन , तेजस्वी 5 रन और सिद्धार्थ 3 रन बनाकर आउट हुए । निचले कर्म के बल्लेबाज हृतिक 38 रन और हर्ष 28 रन के बदौलत निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट खो कर 239 रन बनाए । सारण के तरफ से सत्यम 2 विकेट , हर्षित 2 विकेट , शुभम 2 विकेट जबकि मयंक 1 विकेट लिए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सारण अंडर 19 के सलामी बल्लेबाज पीयूष 57 और 12 रन बनाए । मध्य क्रम के बल्लेबाज 100 रन और 22 रन बनाए कर आउट और कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए पूरी टीम निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट खो कर 224 रन बनाए। वैशाली के तरफ से ऋतिक 2 विकेट , सत्यम 2 विकेट , ऋतिक 3 विकेट और अंकित 2 विकेट लिए । वैशाली के अंकित को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया । क्वांटम सीरीज के सोमवार का मैच सहरसा अंदर-19 और वैशाली अंदर-19 के बीच खेला जाएगा ।
Share News:



Post Comment