Loading Now
×

बीसीए रणधीर वर्मा अंडर -19 के शाहाबाद जोन में औरंगाबाद ने बक्सर को 4 विकेट से हराया 

  •  प्लेयर ऑफ द मैच हर्ष गिरी का शतक
  • नवीन का पचासा,
  • बक्सर के अमितोष का भी शतक

कैमूर : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में बीसीए रणधीर वर्मा अंडर – 19 शाहाबाद जोन में बक्सर जिला क्रिकेट संघ और औरंगाबाद जिला क्रिकेट संघ के बीच आठवां मैच खेला गया जिसमें औरंगाबाद ने बक्सर को 4 विकेट से हरा दिया।

सुबह बक्सर डीसीए के कप्तान अमितोष ठाकुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया,पहले बल्लेबाजी करते हुए बक्सर डीसीए की टीम निर्धारित 50 ओवर के मैच में 45.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 220 रन बनाई। बक्सर डीसीए की ओर से अमितोष ठाकुर ने 132 गेंद में 109 रन की शतकीय पारी खेली इसके अलावा सुमित कुमार 27 रन, विवेक प्रधान ने 24 रन, शाहिद खान ने 20 रन और रवि यादव ने 18 रन बनाए औरंगाबाद डीसीए की ओर से प्रिंस चौहान ने 38 रन खर्च करके 4 विकेट, प्रभात सिंह ने 34 रन देकर 3 विकेट, आयुष राज ने 2 और हर्ष गिरी ने 1 विकेट हासिल किया।

बक्सर डीसीए के 221 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए औरंगाबाद की टीम हर्ष गिरी के 76 गेंद में 113 की नाबाद शतकीय पारी के बदौलत 34.3 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया हर्ष गिरी के अलावा जिसमें नवीन कुमार ने 67 गेंद में 54 रन, अर्जुन कुमार ने 24 रन व विशाल कुमार ने नाबाद 18 रन बनाए बक्सर की ओर से सुमित कुमार ने 48 रन खर्च करके शानदार 5 विकेट और रवि यादव ने 1 विकेट हासिल किया।

हर्ष गिरी को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी पुर्व रणजी खिलाड़ी विशाल दास ने प्रदान किया। इस मैच में बीसीए अंपायर के रूप में पटना के सुनिल सिंह और अविनाश कुमार शुक्ला थे। ऑनलाइन स्कोरर के रूप में विशाल कुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में सौरव कुमार थे।रविवार का मुकाबला भोजपुर डीसीए व बक्सर डीसीए के बीच होगा।

Post Comment