Loading Now
×

BCA रणधीर वर्मा U19 वनडे ट्रॉफी मगध जोन:शेखपुरा ने नालंदा पर 18 रन से जीत दर्ज की।

नालंदा : शेखपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में 8 विकेट पर 227 रन बनाये। सचिव ने 91 (131), आदर्श तथा परवीन ने 40-40 रन बनाये। नालंदा के विनीत कुमार ने 3 विकेट लिया, प्रिंस सिन्हा ने 2 तथा आशीष ने एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब में खेलते हुए नालंदा की पूरी टीम 36.5 ओवर में ऑल आउट होगयी। आरव रॉय ने 55(55), रामवर्धन ने 30(27), विनीत ने 24(16), नीरज 16(15), सुजल 16(37), प्रिंस 20(30) रन बनाया।शेखपुरा की ओर से गेंदबाज सूरज विजय ने 4 विकेट, सचिन ने 3, ब्रजेश ने 2 तथा अजय ने एक विकेट लिया।

शेखपुरा के सचिन कुमार को मैन ऑफ़ दी मैच दिया गया।इस मौके पर नालंदा जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष अजय कुमार, सचिव गोपाल सिंह, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, पूर्व सचिव सय्यद जावेद इक़बाल, नवादा जिला क्रिकेट संघ सचिव मनीष कुमार, मिडिया प्रभारी संतोष पांडेय, सीनियर अम्पायर परवेज़ मुस्तफा, आयोजन प्रभारी कोच हैदर अली, अंकित, मनीष, बिक्रम सोलंकी इत्यादि मौजूद रहे और आयोजन के लिए नालंदा को शुभकामनायें दी।

निर्णायक की भूमिका स्टेट पैनल अम्पायर आसुतोष तथा नीरज कुमार ने निभाया।स्कोरर के रूप में BCA स्कोरर: क्षितिज प्रियदर्शी तथा कुंदन कुमार ने निभाया।कल का मैच नालंदा बनाम गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment