Loading Now
×

श्यामल सिन्हा अंडर 16 क्रिकेट में मधुबनी क़ी टीम ने सीतामढ़ी क़ी टीम को 6 विकेट से हराया।

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के संयोजन में मिथिला जोन के श्यामल सिन्हा अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में मधुबनी क़ी टीम ने सीतामढ़ी क़ी टीम को 6 विकेट से हराया।

जानकी स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए उद्घाटन मैच में मधुबनी क़ी टीम टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया l सीतामढ़ी क़ी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के मैच में 30.5 ओवर में 98 रन बनाकर ऑल आउट हो गई l तत्या नन्दन ने 29 रन, प्रत्युश कुमार ने 9 रन, रविनन्दन ने 17 रन, अंकित कुमार ने 22 रन, अमृत कुमार ने 8 रन, आयुष ने 2 रन और फैज ने 1 रन बनाया।

मधुबनी टीम के गेंदबाज उज्जवल कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5.5 ओवर में मात्र 9 रन देकर वहुमूल्य 4 विकेट लिया l रिशु राज व कप्तान आयुष राज ने 3-3 विकेट लिया। जबाब में बालेबाजी करते हुए मधुबनी की टीम ने 28.3 ओवर 4 विकेट खोकर जीत के लिए 99 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया l ऋतिक कुमार ने शानदार अर्धशतक 50 रन, शशांक गुप्ता ने नावाद 30 रन और सापेक्ष संजय ने नावाद 1 रन बनाया। सीतामढ़ी टीम के गेंदबाज मोहम्मद शाकिव व गौतम कुमार ने 2-2 विकेट लिया।

मैन ऑफ़ द मैच का पुरुस्कार संयुक्र रूप से मधुबनी टीम के उज्जवल कुमार व ऋतिक कुमार को संयोजक विवेक मिश्र के हाथों प्रदान किया गया। मैच के अम्पायर वेद प्रकाश व मोहम्मद तैयव, स्कोरर रोहित कुमार व नीरज कुमार थे। सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश ऊर्फ रिंकू सिंह ने बताया कि 7 मई वुधवार को मधुबनी वनाम शिवहर टीम के बीच मैच होगा।

मौके पर सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, पंकज कुमार सिंह, संयोजक विवेक मिश्र, मधुबनी टीम मैनेजर संजीब कुमार सिंह सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

Post Comment