Loading Now
×

बिहार टेनिस क्रिकेट टीम का सेलेक्शन ट्रायल संपन्न

  • 32 खिलाड़ियों को किया जायेगा शार्टलिस्ट, ट्रायल मैच के बाद फाइनल टीम की घोषणा

पटना, 4 मई। पानीपत में होने वाले सीनियर राष्ट्रीय टेनिस क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम का दो दिवसीय सेलेक्शन ट्रायल पटना के एनसीसी ग्राउंड स्थित राणा क्रिकेट एकेडमी पर संपन्न हो गया।

यह जानकारी देते हुए टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव रंजीत राज ने बताया कि सेलेक्शन ट्रायल चयनकर्ता अमोल मिश्रा की देख-रेख में संपन्न हुआ। ट्रायल में लगभग 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें 32 खिलाड़ियों का शॉर्ट लिस्ट जल्द जारी कर दिया जाएगा। इससे दो टीमों का गठन कर ट्रायल मैच कराया जायेगा और उसके बाद फाइनल लिस्ट जारी की जायेगी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तिथि और स्थल में परविर्तन किया गया है। अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2 जून से पानीपत (हरियाणा) में आयोजित की जायेगी।

सेलेक्शन ट्रायल के दौरान टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पटना के सचिव अर्जुन राय, राणा क्रिकेट एकेडमी के राणा राकेश, विनोद पटेल समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment