Loading Now
×

श्यामल सिन्हा अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता में शिवहर की टीम ने दरभंगा को 8 विकेट से हराया

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के सौजन्य से चल रही श्यामल सिन्हा अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता मेंशिवहर की टीम ने दरभंगा को 8विकेट से हराया।

जानकी स्टेडियम में खेले गए मैच में दरभंगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दरभंगा कीटीम ने26.3ओवर में ऑल आउट होके 109रन बनाया,! अंकित कुमार 19रन रितिक 22रन बनाया। शिवहर टीम के गेंदबाज विवेकानंद ने 3विकेटआर्यन कुमार 3विकेट तथा कुन्दन कुमार ने 2विकेट लिया।

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए शिवहर की टीम 22.1ओवर में2विकेट खोकर 112रन बना मैच 8विकेट से मैच जीता प्रतीक राज 33रन बनाया । दीपक 27 रन नीकेश 25रन एवं विवेकानंद ने20 रनों का योगदान दिया। अंकित 1विकेट और नासीर राशिद विकेट लिया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शिवहर टीम के विवेकानंद को दिया गया।

मैच के अम्पायर वेद प्रकाश व तैयव हुसैन, स्कोरर रोहित कुमार व नीरज कुमार थे सचिव ज्ञान प्रकाश ऊर्फ रिंकू सिंह ने बताया कि 15मई को सीतामढ़ी बनाम शिवहर के बीच मैच होगा l मौके पर सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, संयोजक विवेक मिश्र, पंकज कुमार सिंह, सहित अन्य उपस्थित थे ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment